कानपुर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने प्रेस वार्ता के दौरान जिले के लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को डरने की जरूरत नहीं है। जिला प्रशासन जनता के सहयोग और सुरक्षा के लिए हमेशा उनके साथ खड़ा है।
डीएम ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को किसी प्रकार की परेशानी, दबाव या भय का सामना करना पड़ रहा है, तो वह बिना किसी संकोच के प्रशासन के सामने अपनी बात रख सकता है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं और शिकायतों को प्रशासन तक पहुंचाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि आम लोगों की समस्याओं के समाधान और उनकी सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है।
कानपुर से विपिन सागर की रिपोर्ट,









