चिऊराहा रोड पर नाली निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप, जिम्मेदार मौन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज क्षेत्र में इन दिनों कई स्थानों पर नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। चिवरहा रोड स्थित होमगार्ड कार्यालय के सामने चल रहे नाली निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है और घटिया गुणवत्ता की ईंट व सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली निर्माण में ऐसी ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिनकी गुणवत्ता ठीक नहीं है। इसके अलावा निर्माण कार्य में इस्तेमाल किए जा रहे सीमेंट की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि यदि निर्माण कार्य में इसी तरह मानकों की अनदेखी की गई तो नाली बनने के बाद जल्द ही टूट-फूट की समस्या सामने आ सकती है।

लोगों का कहना है कि नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए सरकारी धन खर्च किया जा रहा है। ऐसे में निर्माण कार्य मजबूत और गुणवत्तापूर्ण होना जरूरी है, ताकि लोगों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके। आरोप यह भी है कि निर्माण कार्य के दौरान जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से निगरानी नहीं की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मामले की जांच कराने, निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता की जांच करने और मानक के अनुसार कार्य कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जांच में अनियमितता मिलती है तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]