चांदपुर में बिजली विभाग की टीम से मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा, एक और आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की टीम के साथ मारपीट, गाली-गलौज और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजीव कुमार पुत्र कल्याण सिंह निवासी गांव बागड़पुर के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

वीओ: दरअसल, 18 सितंबर 2026 को बिजली विभाग के अवर अभियंता संदीप कुमार शर्मा ने थाना चांदपुर में एक प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि बागड़पुर गांव में बिजली विभाग की टीम के साथ कुछ लोगों ने गाली-गलौज और मारपीट की तथा सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए धमकी दी। शिकायत में करीब 20 से 30 अज्ञात लोगों के शामिल होने का भी आरोप लगाया गया था।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। विवेचना के दौरान सामने आए मयंक को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, अब पुलिस ने मामले में प्रकाश में आए संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट मोहम्मद रहमान बिजनौर

और पढ़ें

[the_ad id="164"]