घुघली रेलवे स्टेशन पर बेसहारा लोगों का पुलिस ने जाना हाल-चाल, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। अपराध नियंत्रण के साथ-साथ महराजगंज पुलिस सामाजिक और मानवीय जिम्मेदारियों के निर्वहन में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में शनिवार, 5 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में थाना घुघली की सीपीयू टीम ने रेलवे स्टेशन का भ्रमण कर बेसहारा, असहाय और जरूरतमंद लोगों से मुलाकात की।

सीपीयू टीम ने रेलवे स्टेशन परिसर में मौजूद भिक्षुकों एवं अन्य असहाय व्यक्तियों से आत्मीयता के साथ बातचीत की और उनका हाल-चाल जाना। पुलिसकर्मियों ने उनकी समस्याओं और जरूरतों के बारे में जानकारी लेते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस उनकी सहायता के लिए तत्पर है।

इस दौरान टीम ने जरूरतमंद लोगों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारीएवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं और समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकते हैं।

सीपीयू टीम ने किसी भी आपात स्थिति या संकट के समय तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से असहाय लोगों को सीपीयू प्रभारी का आधिकारिक मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया। पुलिस की इस पहल से जरूरतमंद लोगों में सुरक्षा और सहयोग की भावना दिखाई दी।

महराजगंज पुलिस की यह पहल पुलिस और आमजन के बीच विश्वास मजबूत करने के साथ समाज के कमजोर एवं अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देती है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]