घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग के आरोप में 3 गिरफ्तार, अवैध तमंचे बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामपुर। जनपद रामपुर में दबंगई और अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला थाना सिविल लाइंस क्षेत्र का है, जहां घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और फायरिंग करने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों पर घर में घुसकर पति-पत्नी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप है। इसके अलावा आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और घर के दरवाजों सहित अन्य सामान में तोड़फोड़ की। पीड़ित पक्ष के अनुसार, आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना सिविल लाइंस पुलिस ने कार्रवाई की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं।

इस मामले में एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना के संबंध में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो मामले की जांच में अहम साबित हो सकता है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]