गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्र की एकता-अखंडता की शपथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुशीनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा ने पुलिसकर्मियों को सत्यनिष्ठा के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई।

इस दौरान एएसपी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति योगदान को याद करते हुए पुलिसकर्मियों से उनके आदर्शों एवं सिद्धांतों को अपने आचरण में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने सत्य, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने पर जोर दिया। इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों को स्मरण किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र की एकता, अखंडता और सेवा भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

साजिद अंसारी पड़रौना

 

और पढ़ें

[the_ad id="164"]