पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)। महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुवार की रात साहू समाज की ओर से दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी का संदेश समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने गांधी जी के ‘करो या मरो’ के नारे का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका आशय निराश होने से नहीं, बल्कि अपने लक्ष्य के लिए निरंतर कार्य करने से है। समाज के लोगों को मिल-जुलकर काम करना चाहिए और एक-दूसरे का सहयोग करते हुए समाज को आगे बढ़ाना चाहिए।
वक्ताओं ने कहा कि जिस समाज में एकजुटता और संगठन की भावना होती है, वह मजबूत होता है। इसलिए सभी लोगों को आपसी भेदभाव भूलकर समाज की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।
इस दौरान आशीष गुप्ता, राजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, सौरभ गुप्ता, मनीष गुप्ता, विजय गुप्ता सहित साहू समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
अशोक कुमार जायसवाल,









