कोल्हुई पुलिस ने 8 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ महिला को किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोल्हुई थाना पुलिस ने एक महिला को 8 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला की पहचान अमेरिका (57) पत्नी विजय शंकर उर्फ मटेलू, निवासी ग्राम मैनहवा टोला इन्दरजोत, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोल्हुई पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों की जांच के दौरान महिला को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है।

पुलिस ने महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोल्हुई पुलिस द्वारा की गई।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]