कोल्हुई पुलिस ने धारा 69 बीएनएस के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोल्हुई पुलिस ने धारा 69 बीएनएस के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष कोल्हुई कुँवर गौरव सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रही थी।

पुलिस के मुताबिक 22 अगस्त 2026 की रात उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर राजमन्दिर-मेलहवा घाट क्षेत्र से रात करीब 9:30 बजे थाना कोल्हुई में दर्ज मुकदमा संख्या 127/2026, धारा 69 बीएनएस में वांछित शमीम पुत्र नबी अहमद, निवासी कास्तखैरा, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त का इसी मुकदमे से संबंधित आपराधिक इतिहास दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह, कांस्टेबल राजू यादव और कांस्टेबल आशुतोष पाण्डेय शामिल रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]