कुर्सी से सीधे खेत तक पहुंचे DM, खुद की धान की कटाई, किसानों से किया सीधा संवाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैनपुरी। जनपद मैनपुरी में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की अनूठी और सराहनीय पहल सामने आई है। किसानों की समस्याओं को समझने और फसल उत्पादन का वास्तविक आकलन करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सीधे खेत में पहुंचे और धान की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। खेत में धान काटते हुए उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, तहसील सदर के ग्राम धारऊ के मजरा नगला पीपल में गाटा संख्या-4 पर जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने धान की फसल की क्रॉप कटिंग का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खुद खेत में उतरकर धान की कटाई की और फसल के उत्पादन का आकलन किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों से सीधा संवाद कर खेती की लागत, फसल उत्पादन और कृषि कार्यों में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही किसानों को मिल रही सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर भी चर्चा की।

जिलाधिकारी की इस पहल को प्रशासन की जमीनी कार्यशैली और किसानों के प्रति संवेदनशीलता के रूप में देखा जा रहा है। खेत में पहुंचकर किसानों से संवाद करने की इस पहल से कृषि संबंधी समस्याओं को समझने और उनके समाधान की दिशा में प्रयासों को बल मिलने की उम्मीद है।

फिलहाल, धान की कटाई करते जिलाधिकारी का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]