फरेंदा/महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में विवेका पांडेय को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद 315 विधानसभा क्षेत्र फरेंदा में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। रविवार को आनंदनगर बाजार में गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर बाजे-गाजे के साथ स्वागत कार्यक्रम और रोड शो आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान आनंदनगर बाजार में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने विवेक पांडेय का फूल-मालाओं से स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और बाजे-गाजे के बीच कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने नई जिम्मेदारी मिलने पर विवेका पांडेय को शुभकामनाएं दीं और उनके स्वागत में कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भागीदारी की।
विवेका पांडेय के स्वागत कार्यक्रम की व्यवस्था फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह की देखरेख में की गई। रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर आनंदनगर बाजार में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से माहौल काफी उत्साहपूर्ण रहा।
इसके बाद नगर पंचायत आदर्श नगर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की ओर से विवेका पांडेय का स्वागत किया गया। नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने विवेक पांडेय को किसान मोर्चा में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की बात कही।
विवेका पांडेय ने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की बात कही।









