कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कटहरी कला मे एक 15 वर्षीय किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर दी जान घटना की सूचना मिलते ही कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा कटहरी कला निवासी मजहर की 15 वर्षीय पुत्री नजमा ने अपने ही घर के भीतर दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया।
सूचना मिलते ही कोठीभार पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस हर संभावित पहलू से मामले की छानबीन कर रही है।
मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। टीम द्वारा साक्ष्य संकलन करने के बाद मृतका के शव को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस द्वारा पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।









