कानपुर में भाजपा नेता के फार्म हाउस पर 50 लाख की लूट, हाथ-पैर बांधकर बदमाशों ने बनाया बंधक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नकाबपोश बदमाशों ने दिया सनसनीखेज वारदात को अंजाम, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री रमेश यादव के फार्म हाउस पर 50 लाख रुपये की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नकाबपोश बदमाशों ने भाजपा नेता को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया और लूटपाट करने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, वारदात पश्चिमपारा थाना क्षेत्र में शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित रमेश यादव के फार्म हाउस पर हुई। बताया जा रहा है कि रमेश यादव लखनऊ में पदभार ग्रहण करने के बाद देर शाम कानपुर लौटे थे। इसी दौरान नकाबपोश बदमाशों ने फार्म हाउस पर धावा बोल दिया।

बदमाशों ने रमेश यादव के हाथ-पैर बांधकर उन्हें बंधक बना लिया और करीब 50 लाख रुपये की लूट को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

वारदात की गंभीरता को देखते हुए जॉइंट पुलिस कमिश्नर डॉ. विपिन ताडा और डीसीपी दीपेंद्रनाथ चौधरी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। आरोपियों की तलाश जारी है। भाजपा नेता के फार्म हाउस पर हुई इस बड़ी वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]