कन्नौज भागवत कार्यक्रम में पहुंचे शिवपाल यादव, बोले- यूपी में बनेगी सपा की सरकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कन्नौज में भागवत कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में अगली सरकार इंडिया गठबंधन की बनेगी और समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलेगा। शिवपाल यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन आगामी चुनाव में साथ रहेगा। इससे पहले भी वह 2027 में सपा की सरकार बनने का दावा कर चुके हैं।

बहुजन समाज पार्टी को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि बीएसपी का राजनीतिक अस्तित्व खत्म हो चुका है और उनका आरोप है कि पार्टी बीजेपी के साथ है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी शिवपाल यादव ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं होने पर जनता उन्हें सजा देगी। शिवपाल ने कहा कि जब जनता जागती है तो सजा मिलती है। ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्षी दलों की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं।

शिवपाल यादव ने कहा कि कन्नौज से चुनावी बिगुल बज चुका है। जल्द ही प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो प्रत्याशी जीतने की क्षमता रखेगा, उसी को टिकट दिया जाएगा। चुनाव सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चेहरे और पार्टी संगठन के आधार पर लड़ा जाएगा।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]