ओवरलोड पांच वाहन सीज, 2.11 लाख रुपये का जुर्माना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

औरैया के ऐरवा कटरा थाना क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ एआरटीओ और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। कुदरकोट मोड़ पर बुधवार रात चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान टीम ने ओवरलोड मौरम-गिट्टी लदे चार डंपर और धान लदे एक डीसीएम को सीज कर दिया।

थानाध्यक्ष गंगादास गौतम के मुताबिक सात अक्टूबर की रात एआरटीओ नानक चंद शर्मा और पुलिस टीम कुदरकोट मोड़ पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान चेकिंग में चार डंपर निर्धारित क्षमता से अधिक मौरम-गिट्टी लदे पाए गए। इसके अलावा धान से लदा एक डीसीएम भी ओवरलोड मिला।

जांच के बाद सभी पांच वाहनों को सीज कर दिया गया। एआरटीओ विभाग की ओर से पांचों वाहनों पर कुल 2 लाख 11 हजार 250 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वहीं, मामले में खनन विभाग और जीएसटी विभाग की ओर से भी नियमानुसार कार्रवाई की जानी है।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद ओवरलोडिंग कर परिवहन करने वाले वाहन संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क सुरक्षा और राजस्व नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

रिपोर्ट — अमित शुक्ला
स्थान — औरैया

और पढ़ें

[the_ad id="164"]