एटा में मां-बेटी की हत्या से सनसनी, हथौड़े से वार कर हत्या का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र के यादव नगर में मां-बेटी की हत्या का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों की कथित तौर पर हथौड़े से वार कर हत्या की गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। SSP डॉ. इलामारन जी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्वेताभ पांडेय और सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम, फील्ड यूनिट और SOG को भी मौके पर बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। हत्या के पीछे की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट: करन प्रताप सिंह, जनपद एटा

और पढ़ें

[the_ad id="164"]