एटा को मिली नई जिलाधिकारी, एम. अरुन्मौली संभालेंगी जिले की कमान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एटा। उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में 14 जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं। इसी क्रम में एम. अरुन्मौली (M. Arunmozhi), IAS को एटा का नया जिलाधिकारी एवं कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

एम. अरुन्मौली इससे पहले आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक, आगरा के पद पर कार्यरत थीं। अब उन्हें एटा की जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं एटा के वर्तमान जिलाधिकारी अरविंद सिंह का तबादला करते हुए उन्हें विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

नई जिलाधिकारी के सामने जिले में विकास कार्यों की गति, जनसुनवाई, प्रशासनिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व होंगे। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भी जिला प्रशासन की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

प्रदेश सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल के बाद एटा में प्रशासनिक नेतृत्व में बदलाव हुआ है। अब नई जिलाधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिले में प्रशासनिक प्राथमिकताओं को लेकर तस्वीर स्पष्ट होगी।

रिपोर्टर— करन प्रताप सिंह
जनपद एटा

और पढ़ें

[the_ad id="164"]