इटावा लखना की सब्जी मंडी में भीषण आग, 10 दुकानें जलकर राख

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरी सब्जियां, आलू-प्याज, लहसुन और नकदी स्वाहा, दुकानदारों ने मुआवजे की मांग की

इटावा। लखना नगर की सब्जी मंडी में बीती मध्य रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। हादसे में करीब 10 दुकानों में रखा आलू, प्याज, लहसुन, हरी सब्जियां और नकदी जलकर राख हो गई। दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे अन्य दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।

पीड़ित दुकानदारों के अनुसार, रात करीब 12 बजे अचानक दुकानों में आग की लपटें उठने लगीं। रामलीला महोत्सव से लौट रहे लोगों ने आग देखकर दुकानदारों और लखना पुलिस चौकी को सूचना दी। इसके बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई।

दुकानदारों ने बताया कि दो दिन पहले भी अनुज की दुकान में आग लगने से कैरेट और हरी सब्जियां जल गई थीं। वर्ष 2017 में भी शॉर्ट सर्किट से मंडी की करीब एक दर्जन दुकानें जल चुकी हैं। लगातार हो रही घटनाओं से व्यापारियों में चिंता है।

सब्जी आढ़तियों ने जिलाधिकारी से मंडी की चारदीवारी कराकर मुख्य द्वार लगवाने, घटना की निष्पक्ष जांच कराने और पीड़ित दुकानदारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

खबर को 200 शब्दों में करें

और पढ़ें

[the_ad id="164"]