आगरा में झुग्गी-झोपड़ियों और ढाबों में भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट की आवाज से मचा हड़कंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आगरा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाना सिकंदरा क्षेत्र के आवास विकास पदम प्राइड के पास झुग्गी-झोपड़ियों और ढाबों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि आग के बीच लगातार सिलेंडर ब्लास्ट होने जैसी तेज आवाजें सुनाई दे रही थीं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा को देखते हुए कई थानों का पुलिस फोर्स भी मौके पर तैनात किया गया।

आग पर काबू पाने के लिए करीब आधा दर्जन फायर टेंडर लगाए गए हैं। दमकल कर्मी लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर आग बुझाने में जुटे हुए हैं। आग इतनी भीषण है कि धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा है।

फिलहाल दमकल विभाग की टीमें आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास कर रही हैं। आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद किया जाएगा। पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]