अलग-अलग सड़क हादसों में पांच युवक घायल, चार की हालत गंभीर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग सड़क हादसों में पांच युवक घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हादसों के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, पनियरा क्षेत्र के मुजुरी-पनियरा मार्ग पर तथा बीएसएनएल टावर के पास अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुईं। हादसे में पांच युवक घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चार घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एक घायल का उपचार स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसों के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस टीम दुर्घटनाओं के कारणों की जांच कर रही है। हादसों के बाद कुछ समय के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील की है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]