अयोध्या। भगवदाचार्य स्मारक सदन, अयोध्या में आयोजित पौराणिक एवं ऐतिहासिक श्रीरामलीला के अष्टम दिवस पर निषाद मिलन, दशरथ मरण एवं चित्रकूट की हृदयस्पर्शी लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया।
प्रभु श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित इन लीलाओं ने श्रद्धालुओं को भक्ति, त्याग, प्रेम और मर्यादा का संदेश दिया कार्यक्रम में संत श्री तुलसीदास रामलीला समिति के कोषाध्यक्ष एवं बड़ा भक्तमाल पीठाधीश्वर महंत श्री अवधेश कुमार दास जी महाराज, महामंत्री स्वामी श्री संजय दास जी महाराज, नागा राम लखन दास जी महाराज,
श्रृंगी ऋषि पीठाधीश्वर महंत श्री हेमंत दास जी महाराज, राम कचेहरी के श्रीमहंत शशिकांत दास जी महाराज, प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री अजीत पांडेय ‘पिंटू’ जी, महंत धनुषधारी शुक्ला जी, महंत अनिरुद्ध शुक्ला जी तथा हनुमान बाग के पुजारी श्री रोहित दास जी उपस्थित रहे इसके अलावा महंत विराट दास जी, पुरोहित समाज से श्री ओमप्रकाश जी, श्री घनश्याम दास जी, श्री अंबिका जी, दास घनश्याम दास जी, तन्मय दास जी, श्री देवव्रत पांडेय जी एवं
सचिव श्री शिवम श्रीवास्तव जी सहित बड़ी संख्या में संत-महंत, धर्मप्रेमी और श्रद्धालुजन मौजूद रहे श्रीरामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, निषादराज के साथ उनकी आत्मीयता और पारिवारिक संबंधों के महत्व को प्रस्तुत किया गया। आयोजन में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ लीला का आनंद लिया।
रिपोर्ट अंकुर पांडेय अयोध्या









