महराजगंज। अपराध रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामदेउरवा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने अपहृता को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जिले में अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना श्यामदेउरवा पुलिस ने थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 270/2026 से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम में उप-निरीक्षक मंगला प्रसाद सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना के दौरान अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही मामले से संबंधित अपहृता को भी सकुशल बरामद किया गया।
अपहृता के सकुशल बरामद होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
श्यामदेउरवा पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को मजबूती मिली है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध एवं कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।









