अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- बड़े पैमाने पर कटेंगे विधायकों के टिकट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवरिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देवरिया के लार क्षेत्र स्थित रकसा गांव में भाजपा पर तीखा हमला बोला। पूर्व विधायक और करीब 28 वर्षों तक सपा जिलाध्यक्ष रहे स्वर्गीय सुरेश यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अखिलेश ने दावा किया कि भाजपा में बड़े पैमाने पर विधायकों के टिकट काटे जाएंगे। उन्होंने प्रदेश की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

रकसा गांव में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अखिलेश यादव ने पूर्व जिलाध्यक्ष राम इकबाल यादव, पूर्व मंत्री स्वर्गीय शाकिर अली सहित दिवंगत समाजवादी नेताओं को नमन किया। इसके बाद उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के भीतर ही कई नेताओं के टिकट कटवाने की कोशिशें चल रही हैं। उन्होंने आगामी चुनावों को लेकर भाजपा की रणनीति पर भी सवाल उठाए।

शिक्षा व्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए अखिलेश ने आरोप लगाया कि गांवों में स्कूल बंद हो रहे हैं, जबकि शराब की दुकानें खोली जा रही हैं। उन्होंने भाजपा को ‘सेल्फ अटेस्टेड सनातन पार्टी‘ बताते हुए तंज कसा। अयोध्या में राम मंदिर दर्शन से जुड़े सवाल पर भी उन्होंने अपना पक्ष रखा।

स्वास्थ्य सुविधाओं के मुद्दे पर सपा अध्यक्ष ने बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो देवरिया में ऐसा जिला अस्पताल बनवाया जाएगा, जो गोरखपुर के अस्पताल से भी बेहतर होगा। उनके इस बयान को जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के वादे के रूप में देखा जा रहा है।

अखिलेश यादव के दौरे के दौरान श्रद्धांजलि सभा में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। उनके संबोधन में भाजपा पर राजनीतिक हमला करने के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे स्थानीय मुद्दे प्रमुखता से शामिल रहे।

 

रिपोर्ट – फिरोज खान

और पढ़ें

[the_ad id="164"]