कोल्हुई थाना क्षेत्र के मुख्य कस्बे में मोबाइल चोरी की घटना सामने आई है। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें शातिर चोर मोबाइल लेकर फरार होते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी कोल्हुई और बृजमनगंज थाना क्षेत्र में एक-एक मोबाइल चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। दोनों मामलों में चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। आरोप है कि कोल्हुई पुलिस ने मोबाइल चोर को पकड़ने के बाद चोरी के मोबाइल उनके स्वामियों को वापस करा दिए, लेकिन चोर को छोड़ दिया गया।
इतना ही नहीं, जिन दुकानदारों के यहां चोरी के मोबाइल बेचे जाने की बात सामने आई थी, उन्हें भी थाने बुलाकर केवल मोबाइल बरामद किए गए और बाद में छोड़ दिया गया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
अब एक बार फिर मुख्य कस्बे में मोबाइल चोरी का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर लोगों की नजरें टिकी हैं। देखना होगा कि इस बार कोल्हुई पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचकर क्या कार्रवाई करती है।









