SIR पर सियासी संग्राम, INDIA ब्लॉक के सांसदों का चुनाव आयोग तक मार्च, कई नेता हिरासत में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

INDIA ब्लॉक निर्वाचन सदन मार्च

SIR को लेकर दिल्ली में सियासी घमासान तेज हो गया है| INDIA ब्लॉक के सांसदों ने मंगलवार को संसद से निर्वाचन सदन की ओर मार्च निकाला| प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसद चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर विरोध जता रहे हैं| मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने संसद और निर्वाचन सदन के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी और जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई| 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन सदन की ओर मार्च निकाला, लेकिन रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोक दिया|

इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ’ब्रायन समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया| इस बीच राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा आकाशवाणी भवन परिसर में पहुंच गए| उनके साथ कुछ नेता चुनाव आयोग की ओर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, जहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया| इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने आकाशवाणी भवन परिसर में धरना शुरू कर दिया|

चुनाव आयोग के प्रतिक्रिया का इंतजार

उन्होंने चुनाव आयोग से मुलाकात नहीं होने को लेकर सवाल उठाए| कांग्रेस सांसद ने कहा कि विपक्ष के 300 से ज्यादा सांसद चुनाव आयुक्तों से मिलने के लिए संसद से निर्वाचन आयोग तक जाना चाहते थे| उनका कहना है कि ये सांसद देश के करोड़ों लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं, ऐसे में चुनाव आयुक्त उनसे मिलने से क्यों इनकार कर रहे हैं| राहुल गांधी ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि सांसदों को रास्ते में रोका क्यों जा रहा है और उन्हें धमकाया क्यों जा रहा है|

विपक्षी सांसदों के इस प्रदर्शन के बीच चुनाव आयोग और INDIA ब्लॉक के बीच टकराव बढ़ता नजर आ रहा है| अब देखना होगा कि आयोग की ओर से विपक्ष की मुलाकात की मांग पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है|

और पढ़ें

[the_ad id="164"]