ओडिशा के पारादीप तट के पास बड़ा हादसा, कार्गो जहाज डूबा, 22 लापता

ओडिशा पारादीप तट कार्गो जहाज डूबा बचाव अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ओडिशा के पारादीप तट से करीब 240 समुद्री मील दूर बंगाल की खाड़ी में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ। पनामा के झंडे वाला मालवाहक जहाज MV ओशन विनर संपर्क टूटने के कुछ ही देर बाद समुद्र में डूब गया। जहाज पर कुल 24 क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें 20 चीनी नागरिक, तीन म्यांमार के नागरिक और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल था।

भारतीय तटरक्षक बल ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और अब तक दो क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बाकी 22 लोगों की तलाश अभी भी जारी है। अधिकारियों के मुताबिक जहाज डूबने से ठीक पहले उससे संपर्क टूट गया था, जिसके बाद अलर्ट जारी करते हुए बचाव अभियान शुरू किया गया।

जानकारी के अनुसार, यह जहाज शुक्रवार को ओडिशा तट से रवाना हुआ था और सिंगापुर के लिए आयरन ओर (लौह अयस्क) लेकर जा रहा था। शुरुआत में अधिकारियों को यह स्पष्ट जानकारी नहीं थी कि कितने क्रू सदस्यों को बचाया जा सका है, लेकिन बाद में तटरक्षक बल ने आधिकारिक तौर पर दो लोगों के बचाए जाने की पुष्टि की।

नौसेना और तटरक्षक बल का संयुक्त अभियान

जहाज के डूबने की खबर मिलते ही भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना ने मिलकर खोज और बचाव अभियान शुरू किया। इसके अलावा आसपास मौजूद अन्य जहाजों को भी सतर्क किया गया है और लापता क्रू सदस्यों की तलाश में सहयोग करने को कहा गया है।

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जहाज किन परिस्थितियों में डूबा। हादसे की सही वजह जानने के लिए जांच जारी है। बचाव दल का मुख्य फोकस फिलहाल बाकी बचे क्रू सदस्यों को ढूंढना और उनकी सलामती सुनिश्चित करना है।

करगिल में Gen Z महिला का वीडियो वायरल, सेना के पूर्व अधिकारियों ने जताई नाराजगी

और पढ़ें

[the_ad id="164"]