धोलेरा, गुजरात। धोलेरा स्थित रीन्यू (ReNew) कंपनी की साइट पर मंगलवार को एक गंभीर हादसा हो गया। हादसे में सुधीर कंपनी के अधीन काम कर रहा एक सीजर लिफ्ट ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक, साइट पर निर्माण/रखरखाव कार्य के दौरान अचानक एक भारी पाइप ऑपरेटर के ऊपर गिर गया। पाइप की चपेट में आने से उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायल कर्मचारी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद साइट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। कर्मचारियों के बीच चर्चा है कि आखिर इतना भारी पाइप ऑपरेटर के ऊपर कैसे गिरा और उस समय सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं थे।
हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह और किसी तरह की सुरक्षा लापरवाही की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले की जांच के बाद ही दुर्घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
रिपोर्ट -अशोक कुमार









