iPhone 18 Pro आने से पहले सस्ते होंगे पुराने आईफोन, जानें iPhone 17 और iPhone 16 में कौन बेहतर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Apple ने अपने अगले बड़े इवेंट का ऐलान कर दिया है, जिसमें कंपनी iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च करेगी। नए मॉडल की एंट्री के साथ ही यह लगभग तय माना जा रहा है कि पुराने iPhone 17 और iPhone 16 की कीमतों में जल्द कटौती देखने को मिलेगी। ऐसे में अगर आप भी बजट में नया आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि इन दोनों में से कौन सा फोन आपके लिए बेहतर डील साबित होगा।

स्टोरेज के मामले में iPhone 17 आगे

सबसे पहली और सबसे अहम बात स्टोरेज की है। iPhone 17 का बेस वेरिएंट सीधे 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जबकि iPhone 16 अब भी 128GB स्टोरेज से शुरू होता है। आजकल फोटो, वीडियो और ऐप्स के बढ़ते साइज को देखते हुए ज्यादा स्टोरेज एक बड़ा फायदा साबित होता है, इसलिए इस मोर्चे पर iPhone 17 साफ तौर पर बेहतर ऑप्शन है।

OS अपडेट में भी फर्क

iPhone 16 साल 2024 में लॉन्च हुआ था, जबकि iPhone 17 पिछले साल यानी हाल ही में आया है। लॉन्च डेट के इस अंतर की वजह से iPhone 17 को आने वाले वर्षों में ज्यादा लंबे समय तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। अगर आप फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं, तो यह पॉइंट भी iPhone 17 के पक्ष में जाता है।

कैमरा सेटअप में कौन बेहतर

कैमरे के मामले में दोनों फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, लेकिन क्वालिटी में अंतर है। iPhone 17 में दोनों सेंसर 48-48 मेगापिक्सल के हैं, जबकि iPhone 16 में डुअल कैमरा तो है, पर उसमें सिर्फ एक ही सेंसर 48MP का है। यानी फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए iPhone 17 का कैमरा सेटअप ज्यादा दमदार साबित होता है।

चिपसेट: कौन देगा बेहतर परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के लिहाज से भी iPhone 17 आगे निकलता है। इसमें Apple का लेटेस्ट A19 (3nm) चिपसेट दिया गया है, जबकि iPhone 16 में पुराना A18 (3nm) चिपसेट मौजूद है। गेमिंग हो या मल्टीटास्किंग, नया चिपसेट होने से iPhone 17 स्मूद और फ्यूचर-रेडी परफॉर्मेंस देता है।

कौन सा फोन खरीदें

अगर बजट थोड़ा ज्यादा खींचने की गुंजाइश है, तो स्टोरेज, कैमरा, चिपसेट और लंबे OS सपोर्ट के लिहाज से iPhone 17 एक बेहतर और भविष्य के लिए ज्यादा टिकाऊ विकल्प साबित होता है। वहीं अगर सिर्फ बजट फ्रेंडली आईफोन एक्सपीरियंस चाहिए और भारी स्पेसिफिकेशन की जरूरत नहीं है, तो iPhone 18 Pro लॉन्च के बाद डिस्काउंट में मिलने वाला iPhone 16 भी एक ठीक-ठाक सौदा हो सकता है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]