महराजगंज ;एसपी के निर्देश पर भिटौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नौनिया टोला चौराहे से दबोचे गए अभियुक्त, नहर की झाड़ियों में छुपाया था माल
महराजगंज जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भिटौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम सभा बांसपार नूतन सचिवालय के अंदर से चोरी करने वाले चार वांछित अभियुक्तों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई।
महराजगंज कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 20/21 अगस्त 2026 की रात ग्राम सभा बांसपार के नूतन सचिवालय के अंदर से अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में थाना भिटौली में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश शुरू की गई थी।इसी क्रम में थाना भिटौली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 20/21 अगस्त की रात नौनिया टोला चौराहे से जमुनिया जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे चार युवकों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने बांसपार नूतन सचिवालय में चोरी करना स्वीकार किया। 21/22 अगस्त की रात धर्मपुर गंगराई नहर रोड के पास झाड़ियों में छुपाकर रखे गए चोरी के सभी सामानों को बरामद कर लिया गया। अभियुक्त सोनू कुमार पुत्र बैजनाथ, निवासी लक्ष्मीपुर देउरवा, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 22 वर्ष, कन्हई राजभर पुत्र प्रेम राजभर, निवासी चंदन चाफी टोला बड़हवा नर्सरी, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 20 वर्ष, बृजेश यादव पुत्र जोगिंदर उर्फ जोगी यादव, निवासी मिठौरा जंगल, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 22 वर्ष, दिलीप चौहान उर्फ टमाटर पुत्र मुन्नी लाल चौहान, निवासी चंदन चाफी टोला बड़हवा नर्सरी, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 22 वर्ष।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।









