स्कूल बसों के फिटनेस, बीमा, डीएल, CCTV कैमरा, अग्निशामक यंत्र एवं फर्स्ट एड बॉक्स की हुई जांच

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज, स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महराजगंज यातायात पुलिस ने शुक्रवार को जिले के नगर एवं कस्बा क्षेत्रों में संचालित स्कूल बसों का सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में यातायात प्रभारी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान बसों के सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई।

जांच के दौरान स्कूल बसों के फिटनेस प्रमाण-पत्र, बीमा, चालक का ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल), सीसीटीवी कैमरा, अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन खिड़की तथा फर्स्ट एड बॉक्स की उपलब्धता और उनकी स्थिति का निरीक्षण किया गया। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों एवं स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया कि सभी स्कूली वाहनों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, निर्धारित गति सीमा का पालन किया जाए तथा अग्निशामक यंत्र और फर्स्ट एड बॉक्स हर समय उपलब्ध रहें।

अभियान के दौरान यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान लगातार चलाकर नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]