CJP के दो नेता तिहाड़ में, अभिजीत ने कहा, ‘थोड़ी हिम्मत दिखाइए, नरेंद्र मोदी’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

CJP के नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया है| इस कार्रवाई पर पार्टी ने सरकार को घेरा|

अजिंक्य शिंदे रिहा

सीजेपी (CJP) नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है| वहीं, अजिंक्य शिंदे को पर्सनल बॉन्ड भरने के बाद रिहा कर दिया गया| इसके बाद पार्टी नेताओं ने केंद्र सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं| सीजेपी की लीगल हेड रतना सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी| उन्होंने बताया कि अजिंक्य को रिहा किया गया है, जबकि आशुतोष और सौरव को हिरासत में भेजा गया है|

अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इस कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “थोड़ी हिम्मत दिखाइए, नरेंद्र मोदी| अगर आप विरोध की आवाज को दबाने के लिए इतने ही पक्के इरादे वाले हैं, तो इन कायरतापूर्ण तरीकों की आड़ लेने के बजाय आधिकारिक तौर पर आपातकाल घोषित करने की हिम्मत दिखाइए|” उन्होंने सवाल उठाया कि नेताओं की गलती आखिर क्या थी, जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराना|

आगे की रणनीति के लिए CJP की बैठक

अजिंक्य शिंदे ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उसकी तुलना अंग्रेजों के शासन से की| उन्होंने बताया कि आशुतोष रांका और सौरव दास की हिरासत के बाद पार्टी आगे की रणनीति तय करने के लिए बैठक करेगी| बैठक में आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा| शिंदे ने कहा कि दोनों नेता सिर ऊंचा करके जेल जा रहे हैं| उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अजिंक्य को रिहा करने के साथ छह महीने तक अशांति नहीं फैलाने से संबंधित आदेश भी दिया गया है| मामले में पार्टी की अगली कार्रवाई पर नजर रहेगी|

और पढ़ें

[the_ad id="164"]