AR7 NEWS की खबर का असर, बिशप स्कूल में यातायात जागरूकता अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज में AR7 NEWS की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। कल बिशप स्कूल के छात्र-छात्राओं के बिना हेलमेट बाइक चलाने का मामला प्रमुखता से उठाए जाने के बाद अब यातायात पुलिस हरकत में नजर आई। पुलिस ने बिशप स्कूल पहुंचकर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और नियमों का पालन करने की अपील की।

महराजगंज में बिशप स्कूल के बाहर छात्र-छात्राओं के बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने का मामला सामने आया था। इसको लेकर AR7 NEWS ने 2 सितंबर को प्रमुखता से खबर चलाई थी।

खबर प्रसारित होने के बाद अब यातायात पुलिस ने बिशप स्कूल में विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया।

पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को पंपलेट वितरित कर यातायात नियमों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन न चलाएं और दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा ISI मार्क वाला हेलमेट पहनें।

इसके साथ ही सड़क पर बाईं ओर चलने, सड़क पार करते समय दोनों तरफ देखकर आगे बढ़ने और यातायात संकेतों व नियमों का पालन करने की जानकारी भी दी गई।

यातायात पुलिस ने छात्रों से अपील की कि वे खुद यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

कुल मिलाकर, AR7 NEWS द्वारा उठाए गए मुद्दे के बाद यातायात पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जाना कार्रवाई की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]