लखीमपुर खीरी। कस्बा खीरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं को लेकर AR 7 न्यूज़ की खबर के बाद सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने पीएचसी पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, प्रसव कक्ष और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान ओपीडी संचालित मिली और प्रसव कक्ष भी खुला पाया गया। सीएमओ ने चिकित्सक, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, संविदा लैब टेक्नीशियन समेत अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति देखी। मुख्य भवन की साफ-सफाई पर उन्होंने संतोष जताया। वहीं, परिसर के अन्य भवनों की मरम्मत और बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए बजट मिलने के बाद कार्य कराने की बात कही।
इस निरीक्षण के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं पहले से बेहतर हुई हैं या निरीक्षण से पहले उन्हें दुरुस्त किया गया? हालांकि, निरीक्षण से पहले व्यवस्थाएं सुधारने की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
वहीं, कस्बे के मोहल्ला डीहपुर में अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की योजना भी सामने आई है। इससे स्थानीय लोगों को अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। अब देखना होगा कि निरीक्षण के बाद पीएचसी की व्यवस्थाओं में कितना सुधार होता है और मरीजों को नियमित रूप से बेहतर इलाज मिल पाता है।









