मैनपुरी में स्वास्थ्य संविदा कर्मियों का धरना, समान वेतन और नियमितीकरण की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैनपुरी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत स्वास्थ्य संविदा कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने समान वेतन, नियमितीकरण और नियमित कर्मचारियों की तरह सुविधाएं दिए जाने की मांग उठाई। साथ ही मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी।

 मैनपुरी में स्वास्थ्य संविदा कर्मियों का कहना है कि वे पिछले 18 से 20 वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में लगातार सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें नियमित कर्मचारियों के समान वेतन और सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।

संविदा पर कार्यरत एमबीबीएस डॉक्टरों, चिकित्सकों और कंप्यूटर ऑपरेटरों सहित विभिन्न पदों के कर्मचारियों ने सरकार से सभी संविदा कर्मियों को समान वेतन देने और नियमित करने की मांग की। इसके अलावा कर्मचारियों ने नियमित कर्मियों की तरह मकान किराया भत्ता (एचआरए) और महंगाई भत्ता (डीए) दिए जाने की भी मांग उठाई।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से सेवाएं देने के बावजूद उनकी मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने सरकार से जल्द सकारात्मक कदम उठाने की अपील की। संविदा कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें स्वीकार नहीं की गईं, तो वे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे।

बाइट: अमरेश कुमार यादव

और पढ़ें

[the_ad id="164"]