चुनाव आयोग के खिलाफ AJP का प्रदर्शन, ईवीएम हटाकर बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोका

लखनऊ। आदित्य सैनी। राजधानी लखनऊ में AJP पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान AJP कार्यकर्ताओं ने ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ और ‘ईवीएम हटाओ, बैलेट पेपर लाओ’ जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए मतदान व्यवस्था में बदलाव की मांग की।

वहीं, प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर विरोध जारी रखा।

पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना था कि चुनाव प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए बैलेट पेपर से मतदान कराया जाना चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश देखने को मिला। पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर अपनी मांगों को सरकार और चुनाव आयोग तक पहुंचाने का प्रयास किया।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]