दिल्ली में 16 अक्टूबर को होगा ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम, अभिजीत दीपके ने की अपील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने तिरंगा लहराने के समर्थन में कार्यक्रम का ऐलान किया है| यह आयोजन दिल्ली के कनॉट प्लेस में होगा|

सेंट्रल पार्क में तिरंगा लहराने की तैयारी

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा‘ कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है| यह कार्यक्रम शाम 5 बजे प्रस्तावित है| दीपके ने देश के लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है| उन्होंने कहा कि सौरव दास और आशुतोष रांका को केवल तिरंगा लहराने के मामले में जेल भेजा गया है| दीपके के मुताबिक, तिरंगे के सम्मान और उसे फहराने के अधिकार के समर्थन में यह आयोजन किया जा रहा है|

दीपके ने क्या कहा?

कार्यक्रम की घोषणा करते हुए अभिजीत दीपके ने लोगों से तिरंगे के साथ सेंट्रल पार्क पहुंचने की अपील की| उन्होंने कहा, “इन तानाशाह को बता दीजिए कि हमारा तिरंगा हमारा प्राइट है और उसे लहराना कोई क्राइम नहीं है| हो सकता है कि इसके बाद मुझे भी जेल में डाल दिया जाएगा लेकिन मुझे उसकी चिंता नहीं है| मेरा तिरंगा मेरा प्राइड है और उसे मैं लहराकर ही रहूंगा|” उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग दिल्ली नहीं पहुंच सकते, वे अपने शहरों में तिरंगा मार्च निकालें| दीपके ने तिरंगा लहराने को अपराध नहीं, बल्कि देश के गौरव से जुड़ा बताया|

सौरव दास और आशुतोष रांका न्यायिक हिरासत में

इस मामले में कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली की अदालत ने पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है| दोनों को तिहाड़ जेल में रखा गया है| उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उन पर जंतर-मंतर परिसर में प्रवेश करने का आरोप है| इसी घटनाक्रम के बीच दीपके ने तिरंगा लहराने के समर्थन में सार्वजनिक कार्यक्रम की घोषणा की है|

और पढ़ें

[the_ad id="164"]