मुरादाबाद में बेखौफ चोरों का आतंक, एक ही घर में चार जगह सेंध लगाकर नकदी और आभूषण चोरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

70 हजार रुपये की नकदी और कीमती जेवरात ले उड़े चोर, लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

मुरादाबाद। जनपद के कुंदरकी थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बेखौफ चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए चार अलग-अलग स्थानों पर कूमल लगाकर करीब 70 हजार रुपये की नकदी और कीमती आभूषण चोरी कर लिए। वारदात की जानकारी होने पर इलाके में हड़कंप मच गया। घटना ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने सुनियोजित तरीके से मकान में चार स्थानों पर सेंध लगाई और अंदर रखी नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गए। एक ही मकान में चार जगह कूमल लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिए जाने से ग्रामीण हैरान हैं। क्षेत्र में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि चोरी की बढ़ती वारदातों से घरों और कीमती सामान की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।

वहीं, लगातार हो रही वारदातों से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले का जल्द खुलासा करने, आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

 

रिपोर्ट- आशुतोष मिश्रा

और पढ़ें

[the_ad id="164"]