चौक पुलिस ने वारंटी अभियुक्त उमेश उर्फ गुड्डू पाण्डेय को किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक थाना पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उमेश उर्फ गुड्डू पाण्डेय (करीब 41 वर्ष), पुत्र ध्रुवनारायण पाण्डेय, निवासी मधुबनी, थाना चौक, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना चौक पुलिस ने 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12:10 बजे अभियुक्त को उसके घर, बहदग्राम मधुबनी से गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा संख्या 406/21 में भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए, 323, 504, 506 तथा डीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त को संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुजीत सिंह और कांस्टेबल इमामुल हक शामिल रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]