शारदीय नवरात्रि एवं दीपावली पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सिसवा में महराजगंज पुलिस की पहल, छात्राओं को उपहार वितरित कर मिशन शक्ति के प्रति किया जागरूक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन एवं सशक्तीकरण के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस द्वारा निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में शारदीय नवरात्रि एवं दीपावली के अवसर पर क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सिसवा, जनपद महराजगंज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष कोठीभार अखिलेश कुमार वर्मा, महिला उपनिरीक्षक नेहा, महिला आरक्षी एवं अन्य पुलिसकर्मी व कस्तूरबा विद्यालय के शिक्षक गण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं को खाद्य सामग्री, मिष्ठान, उपहार एवं दीपावली से संबंधित सामग्री वितरित की गई। इस पहल के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने छात्राओं के साथ त्योहारों की खुशियां साझा कीं तथा उनके बीच अपनत्व, विश्वास एवं सकारात्मक संवाद को बढ़ावा दिया।

इस अवसर पर छात्राओं को मिशन शक्ति फेज-6.0 के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन एवं आत्मनिर्भरता के महत्व से अवगत कराते हुए अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा असुरक्षा की स्थिति में बिना संकोच पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, छात्राओं को शिक्षा के महत्व, आत्मविश्वास एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करते हुए अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को आश्वस्त किया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा सहायता के लिए महराजगंज पुलिस सदैव तत्पर है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]