रायबरेली: छत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में छत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरचंदपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, कुछ ही दूरी तय करने के बाद एंबुलेंस वापस सीएचसी लौट आई। दोबारा जांच के बाद चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पूरा मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अचाकापुर गांव का है। जानकारी के मुताबिक, आशीष का दो वर्षीय पुत्र अभी छत पर खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घबराए परिजन उसे तत्काल सीएचसी हरचंदपुर ले गए।

वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. राजीव गौतम ने बच्चे का प्राथमिक उपचार किया और हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से बच्चे को लेकर रवाना हुए, लेकिन कुछ ही दूरी के बाद एंबुलेंस वापस सीएचसी लौट आई। इसके बाद चिकित्सक ने दोबारा परीक्षण किया और मासूम को मृत घोषित कर दिया।

 | रिपोर्ट: मनीष अवस्थी

और पढ़ें

[the_ad id="164"]