कानपुर चिड़ियाघर में काले हिरनों की स्थिति सामान्य, टीकाकरण के बाद मिली राहत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चार काले हिरनों की मौत के बाद सतर्क हुआ चिड़ियाघर प्रशासन, पशु चिकित्सकों की टीम लगातार कर रही निगरानी

कानपुर। कानपुर प्राणी उद्यान में चार काले हिरनों की मौत के बाद अब राहत भरी खबर सामने आई है। चिड़ियाघर में मौजूद काले हिरनों की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। लगातार प्रयासों के बाद पशु चिकित्सकों की टीम ने हिरनों का टीकाकरण भी कर दिया है। इसके साथ ही उनकी सेहत पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

बीते दिनों चार काले हिरनों की मौत से चिड़ियाघर प्रशासन में हड़कंप मच गया था। एक के बाद एक हिरनों की मौत होने से पशु चिकित्सकों की चिंता बढ़ गई थी। संक्रमण की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल एहतियाती कदम उठाए और अन्य हिरनों को सुरक्षित रखने के लिए प्रयास तेज कर दिए।

चिड़ियाघर के पशु चिकित्सक डॉ. नासिर ने बताया कि लगातार प्रयासों के बाद काले हिरनों का टीकाकरण सफलतापूर्वक कर लिया गया है। फिलहाल सभी हिरनों की स्थिति सामान्य है और चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है।

चिड़ियाघर प्रशासन का कहना है कि वन्यजीवों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। किसी भी संभावित संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाई जा रही हैं।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]