मेरठ में धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की भव्य बारात, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

44 झांकियों और बैंड-बाजों ने मोहा मन, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा शहर

मेरठ। सोमवार, 12 अक्टूबर की देर शाम मेरठ में भगवान श्रीराम की भव्य बारात धूमधाम से निकाली गई। अयोध्या से जनकपुरी की ओर रवाना हुई बारात में आकर्षक झांकियों, बैंड-बाजों और धार्मिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बारात के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर भगवान श्रीराम का स्वागत किया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन सचिन अग्रवाल ने किया। मुख्य तिलक एन. सिंघल ने किया, जबकि मुख्य पूजन दीपक महाजन, रमित गोयल, नवीन अरोड़ा और अंकुर गुप्ता ने संपन्न कराया।

भगवान श्रीराम की बारात में करीब 44 झांकियां और बैंड शामिल रहे। झांकियों में प्रस्तुत धार्मिक प्रसंगों को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। लोगों ने पूरे उत्साह के साथ बारात का स्वागत किया और भगवान श्रीराम के दर्शन किए।

आयोजन के दौरान भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। देर शाम तक पूरा क्षेत्र राममय नजर आया। भगवान श्रीराम की बारात ने श्रद्धालुओं को आस्था, धर्म और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामके आदर्शों का संदेश दिया।

रिपोर्ट: उज्ज्वल रस्तोगी

और पढ़ें

[the_ad id="164"]