मढ़िया गांव के पास खड़े ट्रेलर में डंपर ने मारी टक्कर, दो लाख तक का नुकसान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डंपर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त, एक व्यक्ति के हाथ में चोट लगने की सूचना

अशोक कुमार जायसवाल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय), मंगलवार। पड़ाव–पीडीडीयू नगर मार्ग पर मढ़िया गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में डंपर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में करीब डेढ़ से दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर पर भूसा लदा था और वह अलीगढ़ की ओर से आ रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आए डंपर ने ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति के हाथ में चोट लगने की भी सूचना है।

प्रत्यक्षदर्शी सत्यम ने बताया कि वह सड़क पर टहल रहा था। इसी दौरान टक्कर की तेज आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर उसने देखा कि डंपर ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा।

जलीलपुर चौकी प्रभारी अजय कुमार यादव ने बताया कि हादसे में डंपर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। वाहन को करीब डेढ़ से दो लाख रुपये तक का नुकसान होने का अनुमान है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।

हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर तक लोगों की भीड़ जमा रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]