लखीमपुर खीरी। कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर सोमवार को लखीमपुर खीरी में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता बिलौबी मैदान में एकत्र हुईं और जुलूस निकालकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान राजनीतिक माहौल गरमा गया। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने आरोपों को गंभीर बताते हुए संबंधित सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। जुलूस के कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर वहां मौजूद कांग्रेस पदाधिकारी भी नारेबाजी करते नजर आए। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी का माहौल देखने को मिला।
भाजपा महिला मोर्चा के इस प्रदर्शन में महिलाओं ने आरोपों के मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के चलते इलाके में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई।
इस संबंध में भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. ईरा श्रीवास्तव ने भी अपनी बात रखी। हालांकि, सांसद पर लगे आरोपों और मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर संबंधित पक्षों का आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है।
स्क्रिप्ट: शाहनवाज गौरी, लखीमपुर खीरी









