महराजगंज पुलिस की कार्रवाई, दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार; एक बाल अपचारी भी पकड़ा गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। जिले में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक थाना पुलिस ने एक मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में एक विधि का उल्लंघन करने वाले बाल किशोर को भी पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, सभी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व, क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष चौक के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने थाना चौक में दर्ज मुकदमा संख्या 181/2026 से संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान असलम पुत्र कौलवान, उम्र करीब 25 वर्ष, तथा आदिल पुत्र इजहार, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी टीकर परसौनी, थाना चौक, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके साथ एक बाल अपचारी को भी पकड़ा है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी 12 अक्टूबर 2026 को ग्रामसभा ओबरी पुलिया के पास नहर किनारे से की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(2)/137(2), आईटी एक्ट की धारा 67(1), पॉक्सो एक्ट की धारा 5G/6 तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(5) के तहत मुकदमा दर्ज है।

इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजभान यादव, उपनिरीक्षक सुजीत कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र यादव, कांस्टेबल कुलदीप और कांस्टेबल इंद्रजीत वर्मा शामिल रहे। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा गया है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]