तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से सड़क पर फैला एक कुंतल दूध, मची अफरा-तफरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फर्रुखाबाद। शहर में तेज रफ्तार ई-रिक्शा की लापरवाही से सड़क हादसे का मामला सामने आया है। रविवार सुबह कादरी गेट चौराहे के पास पांचाल घाट मार्ग पर ई-रिक्शा ने दूध से लदी ठेली में टक्कर मार दी। हादसे में ठेली पर रखा करीब एक कुंतल दूध सड़क पर फैल गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:30 बजे लकूला की ओर से एक कर्मचारी चार पहिया ठेली पर मिठाई विक्रेता का दूध लेकर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने ठेली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ठेली पलट गई और उस पर रखा पूरा दूध सड़क पर बह गया। बताया जा रहा है कि पीछे से आ रहे एक अन्य ई-रिक्शा की भी ठेली से टक्कर हुई।

हादसे के बाद पहला ई-रिक्शा चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। वहीं, दूसरे चालक के साथ भीड़ द्वारा मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना कादरी गेट पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई, लेकिन मौके पर पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। चौकी इंचार्ज केके कश्यप ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। इस हादसे के बाद शहर में ई-रिक्शा की तेज रफ्तार और यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

मेरी खबर को अधिक सटीक बनाएंखबर को संक्षिप्त और प्रभावी बनाएं

और पढ़ें

[the_ad id="164"]