त्योहारों को लेकर गोरखपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, डीआईजी और कमिश्नर ने किया पैदल गश्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोरखपुर। आगामी त्योहारों और नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में डीआईजी एस. चन्नप्पा और मंडलायुक्त ने शहर के प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने छात्रसंघ चौराहे से काली माता मंदिर तक पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों को त्योहारों के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख चौराहों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने पर जोर दिया।

वहीं, नवरात्रि के पावन अवसर पर डीआईजी और मंडलायुक्त बुढ़िया माता मंदिर भी पहुंचे। यहां उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने को कहा।

अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द और सुरक्षा बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]