शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्राचीन गुरुगांव देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, माता रानी के दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें

फर्रुखाबाद में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

सुबह से ही माता रानी के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालु मंदिरों में पहुंच रहे हैं।

शहर के प्राचीन गुरुगांव देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

मां के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज रहे हैं और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है।

नवरात्रि को लेकर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और व्यवस्थाएं की गई हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात है।

भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिसकर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।


फर्रुखाबाद में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां मंगला देवी मंदिर, जिसे गुरुगांव देवी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।

नवरात्रि के अवसर पर दूर-दूर के इलाकों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

मान्यता है कि इस प्राचीन मंदिर की प्रतिमा का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि जब गुरु द्रोणाचार्य ने राजा द्रुपद के किले पर चढ़ाई की थी, तब इस मंदिर की दिव्य प्रतिमा की स्थापना की गई थी।

मंदिर में मां मंगला देवी के दर्शन का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। वहीं, नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना किए जाने के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है।

सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं। मंदिर समिति की ओर से विशेष पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं।

वहीं, जिलाधिकारी अंकुर लाठर के निरीक्षण के बाद मंदिर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दे रहा है।


और पढ़ें

[the_ad id="164"]