खड्डा के बंगारी पट्टी में नालियां जाम, एबीएसए कार्यालय के गेट पर जलभराव से परेशानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुशीनगर। खड्डा विकासखंड के ग्राम सभा बंगारी पट्टी में नालियों की नियमित सफाई और मरम्मत नहीं होने से जलभराव की समस्या बढ़ गई है। एबीएसए कार्यालय के मुख्य गेट के पास नाली का पानी जमा होने से शिक्षकों, ग्रामीणों और विद्यार्थियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिए जाने के कारण नालियों की स्थिति खराब हो गई है। कार्यालय में विभागीय कार्यों के लिए आने वाले परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को पानी के बीच से गुजरना पड़ता है। वहीं, गांव स्थित खामियाजा उच्चीकृत माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। जलभराव के कारण आसपास गंदगी फैलने की आशंका बनी हुई है।

ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से नालियों की नियमित सफाई कराने और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कराने की मांग की है।

इस संबंध में ग्राम प्रधान कुदरत अंसारी ने बताया कि गांव में तैनात सफाईकर्मी ब्लॉक के अधिकारियों के कार्यों में अधिक व्यस्त रहता है, जिससे गांव की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि टूटी नालियों की मरम्मत कराने और एबीएसए कार्यालय के गेट पर जलभराव की समस्या दूर करने का प्रयास किया जाएगा। अब ग्रामीणों को संबंधित विभाग की कार्रवाई का इंतजार है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]