बिजनौर में RLD का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम, केसी त्यागी ने जयंत चौधरी के हाथ मजबूत करने की अपील की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिजनौर। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में चांदपुर-बिजनौर मार्ग पर स्याऊ स्थित एक बैंक्वेट हॉल में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद केसी त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बिजनौर सांसद चंदन सिंह चौहान समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में केसी त्यागी ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ काम करने और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के हाथ मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

वहीं, सांसद चंदन सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को संगठन की अहम कड़ी बताते हुए पार्टी की नीतियों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बिजनौर के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. नीरज चौधरी ने 2027 के चुनाव की तैयारियों के तहत गांव-गांव सदस्यता अभियान तेज करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]